Bazpur Online
Blog single photo

प्रकाशोत्सव पर निकाला गया विशाल नगर कीर्तन

Jan 15 2016 10:01PM

बाजपुर। सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरू गुरू गोविन्द सिंह जी के जन्मोत्सव-प्रकाशोत्सव पर गुरूद्वारा सिंह सभा के तत्वाधान में गुरूद्वारा केलाखेड़ा से प्रारम्भ होकर बाजपुर गुरूद्वारे तक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।
नगर कीर्तन पूर्वान्ह 10 बजे गुरूद्वारा साहिब केलाखेड़ा से प्रारम्भ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए दोराहा होकर मुख्य मार्ग होते हुए चीनी मिल मार्ग से मण्डी समिति होकर रामराज मार्ग से मुख्य मार्ग होकर गुरूद्वारा बाजपुर में पहुंचा। नगर कीर्तन के उपलक्ष्य में सारे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। नगर कहर्तन में सिक्ख समाज से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रंजीत अखाड़ा के प्रशिक्षुओं के गतका प्रदर्शन को देख लोगों ने दातों तले ऊंगली दबा ली। इस आयोजन में जीनियस ग्लोबल एकेडमी, रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल, श्री दशमेश स्कूल, मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार से कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर कीर्तन के दौरान मुख्य मार्ग पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, रूद्रपुर विधायक राजकुमार ठकुराल ने नगर कीर्तन का भाव्य स्वागत किया, नगर कीर्तन पर फूल वर्षा की साथ ही अलग-अलग स्थानों पर सिक्ख समुदाय के लोगों ने पूरे शहर में पुष्प वर्षा की गयी। नगर कीर्तन में पंचप्यारो की अगुवाई में श्री गुरू ग्रंथ साहिब की सवारी फूलों से सजी पालकी पूरे शहर में ले जाई गयी। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवा कर आर्शीवाद लिया। महिला संगत ने शबद व गुरूवाणी का गायन कर पूरे शहर को भक्ति में डूबो दिया। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री हरमिंदर सिंह लाडी, पूर्व सांसद बलराज पासी, गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डे, जसविन्दर सिंह गिल, उपेन्द्र चौधरी, विमल शर्मा, सोनू चानना, तनवीर खां, सुखवन्त सिंह, जगवीर सिंह, हरवीर सिंह, रंजीत सिंह, सोनू, सलवंत, चरनजीत सिंह निज्जर, जगतजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मंजीत सिंह पुनिया, कुवंरजीत सिंह पुनिया, मेजर सिंह, योगराज पासी, जसविन्दर सिंह जस्सी, जगतार सिंह बाजवा, चरनजीत शर्मा, कैशलेन्द्र सिंह, परवीन काम्बोज, उपजिलाधिकारी तीरथ पाल, तहसीलदार सुदेश कुमार वहीं कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा आदि पुलिस व प्रशासनिक लोग मौजूद थे।

Top